spot_img

BHIWANDI : भिवंडी में सक्रिय हैं दो हजार झोलाछाप डॉक्टर

भिवंडी : भिवंडी में दो हजार से ज्यादा झोला छाप डॉक्टर सक्रिय है,जो यमदूत बन कर मरीजों के जान से न सिर्फ खिलवाड़ कर रहे हैं, बल्कि उनसे जमकर वसूली कर मालामाल हो रहे हैं। इन बोगस डॉक्टरों की शिकायत के बावजूद मनपा स्वास्थ्य विभाग इन पर कार्रवाई को लेकर उदासीन बना हुआ है।

गरीबों को इलाज के नाम पर जमकर लूट रहे हैं
बता दे कि भिवंडी के 32 स्लम झोपड़पट्टियों में करीब 2 हजार से ज्यादा बोगस झोलाछाप डॉक्टर दवाखाना खोलकर बीमार गरीबों को इलाज के नाम पर जमकर लूट रहे हैं।इन डॉक्टरों के पास किसी भी प्रकार का कोई वैद्यकीय प्रमाण पत्र नहीं है।इसके बावजूद उक्त डॉक्टर बेखौफ होकर दवाखाना चला रहे हैं।सूत्रों की माने, तो आये दिन इन डॉक्टरों के अनुभवहीनता व अज्ञानता के कारण या तो पेशेंट मर जाता है अथवा सीरियस हो जाता है। शहर में दवा के नाम पर वसूली कर डॉक्टर मालामाल हो रहे हैं। वहीं आम जनता बीमारी के बाद इलाज करते-करते कंगाल होते जा रहे हैं। बोगस डॉक्टरों पर कार्रवाई न करने के एवज में मनपा वैद्यकीय अधिकारी द्वारा मोटी रकम लेने का भी आरोप लगाया जा रहा है। जिसकी जांच कर कार्रवाई की मांग उन्होंने मनपा आयुक्त से की जा रही है। इस संदर्भ में मुख्य वैद्यकीय अधिकारी डॉ बुशरा से संपर्क करने के बावजूद संपर्क नही हो सका ,क्योकि उनके कार्यालय में जाने पर वे हमेशा कार्यालय नदारत रहती हैं और मोबाइल भी नहीं उठाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles