spot_img

Srinagar: जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात

Srinagar

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
श्रीनगर:(Srinagar)
श्रीनगर (Srinagar) में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। इस दौरान समूचे कश्मीर में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शहर में बीती रात न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य से 2.5 डिग्री कम था। रात का तापमान उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमार्ग से भी कम रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम पर्यटन स्थल पर पारा शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि घाटी के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण में स्थित कोकेरनाग शहर में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय ने कहा कि मौसम के शुष्क रहने की संभावना है लेकिन आठ दिसंबर तक धुंध छाई रहेगी।

साथ ही मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय ने कहा कि नौ दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके प्रभाव में अगले दो दिन मैदानी इलाकों और निचले इलाकों में हल्की बर्फबारी और मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है।

New Delhi : बालाजी वेफर्स में हिस्सेदारी के लिए जनरल अटलांटिक को सीसीआई की मंजूरी

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) (CCI) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड (General Atlantic Singapore BWP...

Explore our articles