Home crime news Thane : ठाणे में बुजुर्ग की हत्या, संदिग्ध को हिरासत में लिया...

Thane : ठाणे में बुजुर्ग की हत्या, संदिग्ध को हिरासत में लिया गया

0
273
Thane: Elderly murdered in Thane, suspect detained

ठाणे: (Thane) महाराष्ट्र के ठाणे में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई और पुलिस ने इस संबंध में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि घटना मुंब्रा शहर के दिवा इलाके में शनिवार को रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। उन्होंने बताया कि घटना का मकसद अभी ज्ञात नहीं है।मुंब्रा थाने के एक अधिकारी ने कहा कि दिवा में मुंब्रा देवी कॉलोनी निवासी व्यक्ति के शरीर पर चाकू से वार के कई निशान मिले जिसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि घटना के वक्त आरोपी मादक पदार्थ के नशे में था। अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले में जांच जारी है।