spot_img

MUMBAI : कर्जत यार्ड मरम्मत के लिए विशेष यातायात और पावर ब्लॉक

मुंबई : सेंट्रल रेल मुंबई मंडल कर्जत यार्ड मोडीफिकेशन के संबंध में कर्जत स्टेशन पर बूम पोर्टल के निर्माण के लिए एक विशेष यातायात और पावर ब्लॉक संचालित करेगा। 03 दिसंबर 2022 को ब्लॉक सुबह 10.45 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक (90 मिनट) भिवपुरी रोड से पलासधारी तक सभी लाइन पर रहेगा।
उपनगरीय ट्रेनों का रनिंग पैटर्न:
सुबह 09.01, 09.30 और 09.57 बजे सीएसएमटी से छूटने वाली कर्जत लोकल नेरल तक चलेगी। सुबह 10.45 बजे, 11.19 बजे, दोपहर 12.00 बजे कर्जत से छूटने वाली सीएसएमटी लोकल कर्जत के बजाय नेरल से चलेगी। सुबह 10.40 बजे और दोपहर 12.00 बजे कर्जत से छूटने वाली खोपोली लोकल रद्द रहेगी। सुबह 11.20 बजे और दोपहर 12.40 बजे खोपोली से छूटने वाली कर्जत लोकल रद्द रहेंगी। एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22731 हैदराबाद-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस,ट्रेन नंबर 16587 यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस,ट्रेन नंबर 11014 कोयम्बटूर-एलटीटीएक्सप्रेस को लोनावला, पलासधारी में रेगूलेट किया जाएगा और गंतव्य पर देरी से पहुंचेगी।

रविवार को रहेगा ब्लॉक :
भिवपुरी रोड से पलासधरी तक सभी लाइनों पर सुबह 11.20 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक ब्लाक रहेगा। सुबह 09.30 बजे व 09.57 बजे सीएसएमटी से छूटने वाली कर्जत लोकल नेरल तक चलेगी। सुबह 11 बजकर 19 मिनट और दोपहर 12 बजे कर्जत से छूटने वाली सीएसएमटी लोकल कर्जत के बजाय नेरल से चलेगी। दोपहर 12.00 बजे कर्जत से छूटने वाली खोपोली लोकल और सुबह 11.20 बजे खोपोली से छूटने वाली कर्जत लोकल रद्द रहेगी। 11014 कोयम्बटूर-एलटीटी एक्सप्रेस अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचेगी।ब्लॉक अवधि के दौरान नेरल और खोपोली के बीच कोई उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

Mumbai : गुमनाम नायकों की कहानी लाएंगी कंगना रनौत

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री कंगना रनौत (Actress Kangana Ranaut) अपनी नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ('Bharat Bhagya Vidhata') के जरिए एक प्रेरणादायक कहानी बड़े...

Explore our articles