
नालासोपारा : जगतगुरु शंकराचार्य श्रीस्वामी नरेंद्रनन्द सरस्वती महाराज मंगलवार को नालासोपारा सेंटर पार्क स्थित भवन निर्माता पन्नालाल मिश्रा के निवास स्थान पर पधारे। इस दौरान भाजपा नेता सचिन पांडे एवं पंडित पवन महाराज से चर्चा करते हुए स्वामी ने कहा कि देश में नाना प्रकार की विपत्तियां फैल रही हैं। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन से देश टूटता है। आप लोग कृपा करके ऐसा ना होने दें।





