
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi) दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (Metro service on the Blue Line) पर मंगलवार को कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण मेट्रो सेवा प्रभावित रही। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक सिटी को जोड़ती है। यह इसी लाइन पर यमुना बैंक स्टेशन से निकली अलग लाइन के जरिए गाजियाबाद वैशाली को भी जोड़ती है।
एक सूत्र ने बताया, ‘‘कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण समूची ब्लू लाइन पर सेवाएं अभी प्रभावित हैं। हम इन्हें ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।’’
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है।
डीएमआरसी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ब्लू लाइन संबंधी ताजा जानकारी: द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच सेवाएं प्रभावित। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।’’



