Home crime news Palghar:महाराष्ट्र: पुलिस हिरासत से भागा हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Palghar:महाराष्ट्र: पुलिस हिरासत से भागा हत्या का आरोपी गिरफ्तार

0
373
Palghar

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
पालघर :(Palghar)
महाराष्ट्र के पालघर जिले(Maharashtra’s Palghar district) में पुलिस की हिरासत से भागे हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विरार अपराध इकाई के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बदख ने बताया कि 36 वर्षीय आरोपी को 27 जुलाई, 2021 को विरार इलाके में एक बैंक लॉकर में डकैती के बाद हत्या करने और हत्या का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि उसे इस साल 25 नवंबर को ठाणे केंद्रीय कारागार से वसई की एक अदालत में लाया गया था, जहां से आरोपी अपने एक दोस्त की मदद से पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।

उन्होंने कहा कि अपराध शाखा ने विभिन्न सुरागों की मदद से उसे और उसके 42 वर्षीय मित्र को रविवार को नालासोपारा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।