Home latest MUMBAI : वेस्टर्न रेलवे की दो जोड़ी ट्रेनों का अंचेली स्टेशन पर...

MUMBAI : वेस्टर्न रेलवे की दो जोड़ी ट्रेनों का अंचेली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव

0
241

मुंबई : यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 19101/19102 विरार-भरूच एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 19001/19002 विरार-सूरत एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर छह महीने की अवधि के लिए अंचेली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विवरण इस प्रकार है:-
ट्रेन संख्या 19101 विरार-भरूच एक्सप्रेस को 29 नवंबर, 2022 से अंचेली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन 07.48 बजे अंचेली पहुंचेगी और 07.49 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 19102 सूरत-विरार एक्सप्रेस को तत्काल प्रभाव से अंचेली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन 17.36 बजे अंचेली पहुंचेगी और 17.37 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 19001 विरार-सूरत एक्सप्रेस को तत्काल प्रभाव से अंचेली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन 21.41 बजे अंचेली पहुंचेगी और 21.42 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 19002 सूरत-विरार एक्सप्रेस को 29 नवंबर, 2022 से अंचेली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन 05.18 बजे अंचेली पहुंचेगी और 05.19 बजे प्रस्थान करेगी।