Home latest New Delhi: मैक्स फिन सर्विसेज को मैक्स लाइफ में मित्शुई सुमितोमो की...

New Delhi: मैक्स फिन सर्विसेज को मैक्स लाइफ में मित्शुई सुमितोमो की 5.17% हिस्सेदारी लेने को सेबी की मंजूरी

0
223
New Delhi

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi)
मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज (Max Financial Services) ने सोमवार को कहा कि मैक्स लाइफ में मित्शुई सुमितोमो की हिस्सेदारी खरीदने के लिए उसे बीमा नियामक इरडा की मंजूरी मिल गई है।

(ये भी पढे -Mumbai: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 81.77 पर आया)

मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MFSL) ने शेयर बाजार को बताया कि अगले पखवाड़े में लेनदेन पूरा होने की उम्मीद है।कंपनी ने बताया, ‘एमएफएसएल ने घोषणा की कि उसे मैक्स लाइफ में मित्शुई सुमितोमो कंपनी लिमिटेड (MSI) की शेष 5.17 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) से मंजूरी मिल गई है।’

इस सौदे में मैक्स लाइफ की मूल कंपनी एमएफएसएल द्वारा मैक्स लाइफ के 9.91 करोड़ शेयरों को 85 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदा जाएगा।

सौदा पूरा होने के बाद मैक्स लाइफ में एमएफएसएल की हिस्सेदारी बढ़कर 87 प्रतिशत हो जाएगी।

मैक्स समूह के चेयरमैन अनलजीत सिंह ने कहा, ‘इस लेनदेन से होल्डिंग कंपनी का ढांचा सरल हो जाएगा और मैक्स लाइफ में हमारी हिस्सेदारी को मजबूत करने में मदद मिलेगी, जिससे हमारे सभी शेयरधारकों को फायदा होगा।’