spot_img

Mumbai : यशवंतराव चव्हाण सभागृह में छा गया जादूगर स्वरांग

मुंबई: (Mumbai) मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सभागृह में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (birth anniversary of Lord Birsa Munda) की पूर्व संध्या पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस 2022 के अवसर पर भारत के सबसे छोटे जादूगर स्वरांग प्रीतम रणदिवे (11) ने अपनी कला से लोगों का मन मोह लिया। इस बाल जादूगर की जादूगरी देख कर लोगों की तालियां गूंजती रहीं।

गौरतलब है कि बाल दिवस के अवसर पर छोटे जादूगर स्वरांग प्रीतम रणदिवे ने सुबह 8.00 बजे से लेकर शाम को 8.00 बजे के बीच अलग अलग स्कूलों में छह कार्यक्रम दिखाए। सबसे पहले होली क्रॉस कान्वेंट हायस्कूल नानघाट में कक्षा 5वीं से 9वीं तक की कक्षा के लिए एक कार्यक्रम किया, इसके बाद होली स्पिरिट हायस्कूल एंड जूनियर कॉलेज नालासोपारा में पहली से चौथी और कक्षा 5वीं से 9वीं तक की कक्षा के लिए दो कार्यक्रम दिखाए, इसके बाद राजा शिवाजी विद्यालय नालासोपारा में भी पहली से कक्षा 5वीं से 9वीं तक के बच्चों के लिए दो कार्यक्रम दिखाए। शाम सात बजे यशवंतराव चव्हाण सभागृह में बीजेपी के झारखण्ड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रेम कुमार के द्वारा आयोजित जनजातीय गौरव दिवस 2022 के अवसर पर भारत के सबसे छोटे जादूगर स्वरांग प्रीतम रणदिवे को राष्ट्रीय जनजाती गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद स्वरांग ने अपनी जादूगरी का प्रदर्शन लोगों के सामने किया। नन्हें जादूगर ने अपनी कला से सभी को अचंभित किया और लोगों का मन मोह लिया।

Mumbai : Magician Swarang engulfed the Yashwantrao Chavan Auditorium

बाल दिवस के अवसर पर छह कार्यक्रम जादूगर स्वरांग ने बिना थके किया। स्वरांग ने जादू के कारनामे दिखा कर हर स्कूल के बच्चों और शिक्षक वर्ग का मनोरंजन किया। बाल दिवस के अवसर पर होली क्रॉस कान्वेंट हायस्कूल में भारत के सबसे छोटे जादूगर स्वरांग का 20 पेज़ का ब्रोशर लॉन्च किया गया।

Mumbai : भक्ति और श्रद्धा से भरपूर ‘श्री बाबा नीब करौरी महाराज’ का टीजर रिलीज

मुंबई : (Mumbai) सुबोध भावे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' (Subodh Bhave's highly anticipated film, 'Shri Baba Neem Karoli Maharaj') का...

Explore our articles