MUMBAI : नौसेना के नाविक ने जहाज पर की आत्महत्या, जांच का आदेश

0
209
MUMBAI: Navy sailor commits suicide on board, probe ordered

मुंबई: (MUMBAI) भारतीय नौसेना के 25 वर्ष के एक नाविक ने मुंबई बंदरगाह पर एक जहाज पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।अधिकारी ने कहा, ‘‘यह घटना शनिवार दोपहर नौसैनिक युद्धपोत पर हुई और नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।’’

पिस्तौल बरामद, मामला दर्ज

प्रेट्र के मुताबिक ‘‘नाविक जहाज पर एक कक्ष में गया और कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।’’अधिकारी ने कहा, ‘‘आत्महत्या के पीछे का सटीक कारण अभी तक अज्ञात है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि नाविक ने कुछ घरेलू मुद्दों के कारण यह कदम उठाया होगा।’’उन्होंने कहा कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।संपर्क करने पर, नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर 35 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) ने शुक्रवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक यात्री को 35 करोड़ रुपये मूल्य की 4.98 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। सूचना मिली थी कि यात्री देश में मादक पदार्थ की खेप की तस्करी कर रहा है, जिसके बाद अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ा दी। एक अधिकारी ने बताया कि नैरोबी (केन्या) से मुंबई पहुंचे व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका गया। उसके सामान की तलाशी लेने पर अधिकारियों ने ट्राली बैग में 4.98 किलोग्राम सफेद रंग का पाउडर बरामद किया। परीक्षण करने पर पता चला कि यह हेरोइन थी।