spot_img

BHADOHI : राज्य स्तरीय क्रिकेट और कुश्ती में काशीराज कालेज के पांच बच्चे चयनित

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : काशीराज इंटर कालेज, औराई के पांच छात्रों का राज्यस्तरीय क्रिकेट व कुश्ती के लिए चयनित किया गया है। इसमें तीन छात्र क्रिकेट में और दो कुश्ती प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जानकारी के अनुसार अयोध्या के स्टेडियम में 15 नवंबर से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विद्याल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंडर-14 में मिर्जापुर मंडल से काशी राज इंटर कॉलेज औराई के छात्र पवन कुमार, दिव्यांशु सिंह व युवराज सिंह का चयन हुआ है। यह तीनों खिलाड़ी ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं। इनके पिता किसान हैं। संसाधनों के अभाव के बावजूद इन बच्चों ने क्रिकेट के प्रति लगाव से अपने सफर जारी रखा और इनका राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन हो गया।
इस चयन का श्रेय विद्यालय के खेल शिक्षक संजय सिंह यादव को दिया। कहा, हम लोगों को लगातार विद्यालय में प्रैक्टिस कराते हैं। जिनकी वजह से हमारा चयन राज्य स्तरीय क्रिकेट में हो गया है। मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर मंडल चयनकर्ता कमल कुमार सिंह और संजय सिंह ने उक्त चयन किया।
इसी क्रम में विद्यालय के आकाश कुमार यादव और जयसिंह यादव, का चयन कुश्ती में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह भी गांव की मिट्टी में पले बढ़े हैं। उनके पिता पेशे से किसान हैं। आकाश कुमार यादव और जयसिंह यादव मुजेहरा के कुश्ती अखाड़े में प्रैक्टिस करते हैं और इन दोनों का चयन राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता में मुरादाबाद कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के आनंद कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ, जानकी शरण कुशवाहा प्रवक्ता, हेमचंद्र भारतीय, कृष्ण कुमार सिंह, दयाशंकर गिरी, शेष कुमार, ऋषि सहाय पाठक व विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने चयनित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles