
कामों से संबंधित प्रस्ताव जल्द से जल्द प्रशासनिक मान्यता के लिए भेजें
ठाणे : जिला वार्षिक योजना के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव को अब तक हरी झंडी नहीं मिली है । यहां तक कहा जा रहा है कि अधिकारी विकास कार्यों के प्रस्तावों को दबाए बैठे हैं । इस स्थिति को देखते हुए ठाणे जिलाधिकारी अशोक शिंगारे ने संबद्ध अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया है। ठाणे जिलाधिकारी अशोक शिनगारे ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जिला वार्षिक योजना के तहत किए जाने वाले कामों से संबंधित प्रस्ताव जल्द से जल्द प्रशासनिक मान्यता के लिए भेजें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जल्द से जल्द यह काम पूरा किया जाना चाहिए। ताकि योजना निधि के लौटने की नौबत नहीं आए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 -23: के लिए जिला वार्षिक योजना के तहत जिन कामों को मान्यता दी गई है, उसे पूरा किया जाए । यदि इसमें किसी तरह की लापरवाही हुई तो योजना निधि लौटने की नौबत भी आ सकती है । इससे बचने की सलाह उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दी।जिला नियोजन समिति के बैठक से पूर्व की तैयारी के संदर्भ में जिलाधिकारी शिनगारे की अध्यक्षता में बैठक हुई । इस बैठक में जिला प्रशासनिक यंत्रणा को लेकर चर्चा हुई। उक्त बैठक में जिला नियोजन अधिकारी सुनील जाधव, जिला समाज कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त समाधान इंगळे के साथ ही विविध यंत्रणाओं के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला नियोजन निधि से अब तक हुए खर्च तथा किए गए
इसी बैठक के दौरान शिनगारे ने कहा कि जो अधिकारी जिला स्तरीय सभा से गैरहाजिर रहते हैं , उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाय। उन्होंने जिला नियोजन निधि से अब तक हुए खर्च तथा किए गए कार्यों की जानकारी ली। वर्ष 2022 तक के लिए यंत्रणाओं को दी गई निधि के अनुसार काम के लिए शासकीय मान्यता हेतु प्रस्ताव अब तक प्राप्त नहीं होने की बात उन्होंने कही।ये प्रस्ताव शुक्रवार तक जिला नियोजन समिति को भेजने का निर्देश जिलाधिकारी शिंगारे ने इस बैठक में दिया। श्री. शिनगारे ने कहा कि जिले के विकास के लिए दी गई निधि का उपयोग आवश्यक है । ताकि उक्त योजनाओं का लाभ आम नागरिक तक पहुंच सके। ऐसी स्थिति में योजना निधि को खर्च किया जाना आवश्यक है । ताकि उसका लाभ आम नागरिकों को मिल सके। इसके साथ ही कहा गया कि कुछ योजनाओं में आम नागरिकों को भी निधि दी जाती है । ऐसी योजनाओं पर भी जल्द से जल्द अमल हो और आम नागरिकों तक निधि पहुंचे।
योजना की निधि खर्च नहीं हुई तो उसकी जवाबदारी संबंधित अधिकारियों की होगी
शिनगारे ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि किसी भी योजना की निधि खर्च नहीं हुई तो उसकी जवाबदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। वह इसे गंभीरता से लें। कहा गया है कि जिन योजना प्रस्तावों को अब तक प्रशासनिक अनुमति नहीं मिली है, इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का प्रस्तावित काम दिसंबर अंत तक पूरा किया जाना है। इस और ध्यान देने की आवश्यकता है। जल्द ही वर्ष 2023- 24 में होने वाले काम भी सामने आने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 2023-24 के लिए भी योजना प्रारूप तैयार करने का निर्देश दिया। आगामी वार्षिक योजना में जिन कामों को किया जाना है, उसका भी ब्यौरा तैयार करने का उन्होंने निर्देश दिया। दूसरी ओर इस अवसर पर जिला नियोजन अधिकारी श्री. जाधव व श्री. इंगळे ने अब तक आए प्रस्ताव और दी गई प्रशासकीय मान्यता व वितरित की गई निधि की जानकारी जिलाधिकारी शिनगारे को दी।


