spot_img

Thane : शौचालय के हौद में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत

Thane: Six-year-old child dies after drowning in toilet

बांधकाम के साइट पर ही रहता था पीडित का परिवार
ठाणे: (Thane)
कापूरबावड़ी पुलिस थाने की हद में स्थित एक शौचालय के हौद में डूबने से 6 वर्षीय बबलू कुमार भुज्या का निधन हो गया। बताया जाता है कि घर नहीं लौटने पर बबलू के परिजन उसे खोजते खोजते शौचालय गए । वहां शौचालय के हौद में वह डूबा हुआ था । उसे निकाला गया और तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया। लेकिन मंगलवार को 1:45 डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले को लेकर कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
मृतक बबलू कुमार बिजय भुज्या (6) अपने परिवार के साथ बालकुम के यशस्वी नगर में बांधकाम के साइट पर ही रहता था, लेकिन बांधकाम बंद हो जाने के कारण व निर्जन स्थान पर अपने परिवार के साथ रह रहा था । इसी दौरान 6 साल का बच्चा बबलू शौचालय गया । बहुत देर होने के बाद भी जब वह नहीं लौटा। परिवार के लोग उसे ढूंढते ढूंढते शौचालय पहुंचे । उन्होंने देखा कि बबलू पानी के हौद में पड़ा है । उसे तुरंत निकालकर ठाणे सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर उसे नहीं बचा पाए।

Explore our articles