
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोबाइल चोर की पहचान
ठाणे: (Thane) रेलवे पुलिस ने भीड़भाड़ के समय रेलवे डिब्बे में चढकर मोबाइल चुराने वाले एक चोर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया । जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोबाइल चोर की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जाता है कि गिरफ्तार मोबाइल चोर का नाम जिशान हैदर अहमद हुसैन सय्यद(४४) है। रेलवे पुलिस का कहना है कि 31 अक्टूबर को शाम के समय 6:45 इस आरोपी ने फरियादी वारिस अली शाह की मोबाइल चुरा ली और फरार हो गया। लेकिन तकनीकी जांच पड़ताल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मोबाइल चोर की पहचान कर ली गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी से 17000 मूल्य का मोबाइल भी बरामद
गिरफ्तार आरोपी जिशान हैदर अहमद हुसैन सय्यद(४४) रा.रूम नं.181, नारायण नगर, कुर्ला कामगार कमिटी चाळ, घाटकोपर(प), मुंबई का निवासी है । इसके पहले भी उसके खिलाफ साकीनाका, मुंबई, कुर्ला वह कपूरबावड़ी पुलिस थाने क्षेत्र में आपराधिक मामले दर्ज हैं । फरियादी वारिस अली शेख (18 ) रुम. न 505, जाकीर अपार्टमेट, अमृतनगर, कौसा मुंब्रा, जि. ठाणे का निवासी बताया गया है। मोबाइल चोरी होने के बाद उसने इसकी शिकायत रेलवे पुलिस में दर्ज कराई। रेलवे पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें मोबाइल चोर नजर आया। आखिरकार उसकी पहचान कर उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से 17000 मूल्य का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।


