spot_img

MUMBAI : वेस्टर्न रेलवे मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्‍भ

मुंबई : वेस्टर्न रेलवे द्वारा भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वेस्टर्न रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक नरेश लालवानी ने सोमवार को चर्चगेट स्थित वेस्टर्न रेलवे मुख्यालय कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वेस्टर्न रेलवे द्वारा 31 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2022 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। शपथ ग्रहण के बाद लालवानी ने सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी पहलू पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद “एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य भाषण मुख्य अतिथि एलसी त्रिवेदी – पूर्व मध्य रेलवे के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक द्वारा दिया गया था। तत्पश्चात, मुख्य अतिथि, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक और मुख्य सतर्कता अधिकारी (ई एंड एस) द्वारा संयुक्त रूप से ” सतर्कता बुलेटिन 2022″ का विमोचन किया गया। लालवानी ने सभी को भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए दैनिक कार्य में सत्यनिष्ठा के मूल्यों को शामिल करने का आह्वान किया ।
ठाकुर ने आगे बताया कि पश्चिम रेलवे के सांस्कृतिक संगठन के कलाकार द्वारा “भोलाराम का जीव” नामक एक नाटिका का मंचन किया गया। स्वागत भाषण वरिष्ठ उप महाप्रबंधक द्वारा दिया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (ए) ने दिया। जागरूकता सप्ताह के दौरान इस वर्ष की सतर्कता जागरूकता थीम पर आधारित विभिन्न गतिविधियों जैसे निबंध लेखन प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, इंटरएक्टिव सत्र और व्याख्यान पूरे वेस्टर्न रेलवे के मंडलों और कारखानों में आयोजित किए जाएंगे।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles