spot_img

Prayagraj: डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को चार्ज हटाया जाएः विनय कुशवाहा

Prayagraj

प्रयागराज स्मार्ट सिटी फोरम की बैठक में सीएमपी डिग्री कालेज से मेडिकल चौराहा तक फूड पार्क बनाने की मांग

आलोक गुप्ता
प्रयागराज
: (Prayagraj) समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने प्रयागराज स्मार्ट सिटी फोरम की बैठक में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन चार्ज का विरोध किया है। उन्होंने कहा, नगर निगम इतना ज्यादा टैक्स वसूल रहा है तो जनता से कूड़ा कलेक्शन चार्ज क्यों लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट संस्था के लोग घर-घर जा कर धमकाकर कूड़ा कलेक्शन चार्ज वसूल रहे हैं। जिसे तत्काल प्रभाव समाप्त करना चाहिए।

विनय कुशवाहा ने कहा कि कूड़ा कलेक्शन एजेंसी कूड़े से कमाई का रास्ता निकाले, जैसे स्वीडन में कूड़े से बिजली बनती है। वहां कूड़ा कम पड़ जाता है तो वह दूसरे देश से कूड़ा मंगवाते हैं।

प्रवक्ता ने फोरम पर प्रस्ताव रखा कि सीएमपी डिग्री कालेज से मेडिकल कॉलेज चौराहा तक बहुत चौड़ी जगह है। दोनों तरफ ग्रीनरी के नाम पर झाडियां हैं। इन्हें हटाकर रोड़ के दोनों ओर नीम, पीपल, पाकड़ के पेड़ लगाए जाएं, जिससे पर्यावरण को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि रोड़ को एक साइड कर एक तरफ फूड पार्क या फूड लेन विकसित की जाए। शहर के बीच होने और कम भीड़ वाला एरिया होने का फायदा लोगों को मिलेगा और जनता को एक जगह खाने-पीने की सब चीजें उपलब्ध होंगी और पिकनिक स्पॉट के रूप में डेवलप हो जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व मंत्री सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने विगत दिन प्रयागराज मंडलायुक्त को पत्र लिखकर नगर के प्रमुख चौराहों और दशहरा मार्ग की मरम्मत कार्य कराने के लिए कहा और स्पीड ब्रेकर पर कई जगह सरिया भी उभर आईं है, जो दुर्घटना को दावत दे रही है, उसकी भी तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की है।

Explore our articles