MUMBAI : कलबुरगि-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस, कोल्हापुर एक्सप्रेस उद्घाटन सेवा को हरी झंडी

0
280

मुंबई : संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री, प्रल्हाद जोशी और रेल, कोयला और खान राज्य मंत्री रावसाहेब दादाराव पाटिल दानवे (भारत सरकार) ने कलबुरगि-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस, कोल्हापुर एक्सप्रेस (सोलापुर-मिरज एक्सप्रेस का विस्तार) को वीडियो लिंक के माध्यम से 16 सितंबर 2022 को उद्घाटन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर डॉ. उमेश जाधव, सांसद (लोकसभा) और विधायक दत्तात्रेय सी. पाटिल ने कलबुरगि स्टेशन पर उपस्थित रहकर समारोह की शोभा बढ़ाई।


इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का मार्गदर्शन और सक्षम नेतृत्व के परिणामस्वरूप“भारतीय रेलवे पर विभिन्न बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यों में तेजी आई है, जिसमें विद्युतीकरण, पटरियों का दोहरीकरण और बेहतर यात्री सुविधाओं का प्रावधान शामिल है। भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करते हुए देश के कोने-कोने तक पहुंचने का प्रयास किया है।


रावसाहेब दादाराव पाटिल दानवे ने अपने संबोधन में कहा कि गति शक्ति परियोजना एवं वंदे भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेनों का परिचालन बहाल किया जा रहा है और कलबुरगि-कोल्हापुर एक्सप्रेस उनमें से एक है। ट्रेन के सोलापुर से कलबुरगि तक एक दिशा में और मिरज से कोल्हापुर तक दूसरी दिशा में विस्तार करने से इस मार्ग के किसानों, व्यापारियों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों, छात्रों और अन्य यात्रियों को बहुत लाभ होगा। इससे पूर्व आलोक सिंह, अपर महाप्रबंधक, सेंट्रल रेल ने गणमान्य व्यक्तियों, मीडिया और यात्रियों का मुख्यालय मुंबई से वीडियो लिंक के माध्यम से स्वागत किया।
ट्रेन संख्या 22155/22156 कलबुरगि-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर एक्सप्रेस की नियमित सेवाएं 17 सितंबर 2022 से शुरू होंगी।