spot_img

रोज़ाना एक कविता: भगत सिंह

उदयप्रताप सिंह

भक्त मात्रभूमि के थे भूमिका स्वतंत्रता की
नाम के भगत सिंह काम आग-पानी के ।

बहरे विधायकों के कान में धमाका किया
उग्र अग्रदूत बने क्रांति की कहानी के ।

दासता के दायकों को काल विकराल हुए
देश को सिखाए उपयोग यों जवानी के ।

फांसी चूमते समय भी मात्र जयघोष किया
सारा देश कुर्बान तेरी कुर्बानी के ।

Explore our articles