spot_img

Thane : ठाणे वाशी टीएमटी बस सेवा शुरू

ठाणे : ठाणे मनपा परिवहन समिति के सदस्य प्रकाश पाटिल के पाठ पूरा वे के चलते ठाणे शहर के परसिक नगर से वाशी रेलवे स्टेशन जाने के लिए टीएमटी बस सेवा शुरू की गई । स्थानीय विधायक जितेंद्र आव्हाड ने पारसिक नगर से वाशी रेलवे स्टेशन के लिए जाने वाली टीएमटी बस को हरी झंडी दिखाई । इस मौके पर विधायक आवाज ने कहा कि परसिक नगर से नवी मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन तक टीएमटी बस सेवा उपलब्ध होने से कामकाजी लोगों को काफी राहत मिलेगी।
इस रूट पर टीएमटी बस सेवा उपलब्ध होने से कलवा, परसिक नगर, रेती बंदर, मुंब्रा कौसा के आम नागरिकों को काफी राहत मिलेगी । आव्हाड ने कहा कि बस सेवा उपलब्ध होने से यहां के लोगों को ठाणे रेलवे स्टेशन या फिर सिढको बस स्टॉप जाने से मुक्ति मिलेगी। वैसे परसिक नगर, खरेगांव, कलवा, रेती बंदर और मुंब्रा कौसा भागों से बड़ी संख्या में लोग नवी मुंबई रोजाना आते जाते हैं । टीएमटी बस सेवा उपलब्ध होने के कारण लोगों को राहत मिली है। ठाणे मनपा परिवहन समिति सदस्य प्रकाश पाटिल ने ठाणे से वाशी टीएमटी बस सेवा शुरू करवाने हेतु पहल की। विधायक आव्हाड के निर्देश पर प्रकाश पाटिल ने लगातार परिवहन समिति और प्रशासन के साथ पाठपुरावा किया। तब जाकर पारसिकनगर से वाशी रेलवे स्टेशन के लिए टीएमटी बस सेवा को हरी झंडी मिली। बस सेवा शुरू किए जाने के मौके पर ठाणे मनपा परिवहन समिति के सभापति विलास जोशी, राष्ट्रवादी काँग्रेस ठाणे शहराध्यक्ष आनंद परांजपे, पूर्व विरोधीपक्ष नेता मिलींद पाटील, परिवहन सदस्य प्रकाश पाटील, पूर्व नगरसेविका सुरेखा पाटील, अभिजीत पवार, अर्जुन पाटील, अरविंद मोरे, विचारे, परिवहन व्यवस्थापक भालचंद्र बेहरे, यातायात अधीक्षक सचिन दिवेडकर, सागर डोनाकोंडा, समीर भगत, चेतन शेलार, दिनेश बने व स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।। विधायक आव्हाड ने ठाणे मनापा परिवहन समिति के सदस्य प्रकाश पाटिल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनके निजी प्रयास के कारण स्थानीय नागरिकों को यह सुविधा प्राप्त हो पाई है।

Explore our articles