THANE : दो घरों पर गिरे पेड़

0
248

ठाणे : ठाणे के खोपट परिसर सिद्धेश्वर तालाब के समीप रमाबाई अंबेडकर उद्यान के सटे रमाबाई अंबेडकर नगर स्थित दो घरों पर पेड़ गिरे। इस दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक और 25 वर्षीय युवती घायल हुई। घायलों को इलाज के लिए ठाणे सिविल अस्पताल भेजा गया है। ठाणे महानगरपालिका के आपत्ति व्यवस्थापन विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि पेड़ गिरने की शिकायत विश्वनाथ वारखड़े ने की। रमाबाई आंबेडकर उद्यान स्थित एक पेड सिद्धेश्वर तलाव समीप, रमाबाई आंबेडकर उद्यान से सटे रमाबाई आंबेडकर नगर के दो घरों पर गिरे। पेड़ प्रीतम बाचुटे के सीमेंट पतरे पर गिरा। वहीं बगल में स्थित विक्रम कदम के घर पर भी गिरा। पेड़ गिरने की इस ज्ञघटना मे प्रीतम बूचाटे और प्रीती बुचाटे घायल हुए। पेड़ गिरने की जानकारी मिलते ही महावितरण के कर्मचारी, वृक्ष प्राधिकरण विभाग के कर्मचारी, ठाणे मनपा आपत्ति व्यवस्थापन विभाग के कर्मचारी, पिक अप वाहन और फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंचा। गिरे हुए पेड़ को काटकर हटा दिया गया।