spot_img

प्रेरक प्रसंग: मां के लिए गुलाब

राह चलते एक आदमी ने फूलों की दुकान को देखते हुए अपनी गाड़ी को रोका और दुकानदार के पास गया और अपनी मां के लिए फूल भेजने के लिए कूरियर भेजने का निवेदन किया। इतने में एक छोटी बच्ची वहा आई और उस आदमी से बोली अंकल मैं अपनी मां के लिए लाल गुलाब खरीदना चाहती हूं। लेकिन मेरे पास 2 रुपए कम पड़ रहे हैं। इसलिए अगर मेरी 2 रुपए की मदद कर दें, तो मैं इन फूलों को खरीद सकती हूं।
यह सुनकर वह व्यक्ति मुस्कुराया और बोला ठीक है तुम खरीद लो। 2 रुपए मैं दे देता हूं, फिर जैसे ही वह व्यक्ति फूलों का आर्डर देने के पश्चात वहां से जाने लगा, तो लड़की बोली आप आगे जा रहे हैं, तो मुझे भी आप अपने गाड़ी से पास में छोड़ देना, तो व्यक्ति उस लड़की को अपनी गाड़ी में बिठा लिया और कुछ देर चलने के बाद वह लड़की एक कब्रिस्तान के पास रुकी और बोली मेरी मां यही रहती है। इसके बाद वह लड़की कब्रिस्तान में जाने लगी तो उत्सुकतावश वह व्यक्ति भी उस लड़की के पीछे पीछे चल दिया, तो देखा की एक कब्र पर वह लड़की फूलों को सजा रही है और फिर कब्र से लिपट गई।

New Delhi :पूर्व कप्तानों की इमरान खान के इलाज की मांग

नई दिल्ली : (New Delhi) दुनिया भर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों (former international cricket captains) के एक समूह ने पाकिस्तान सरकार से अपील...

Explore our articles