spot_img

THANE : मैंने फोड़ी है 50 थर की दही हंडी : मुख्यमंत्री

ठाणे : ठाणे शहर के टेंभीनाके पर आयोजित दहीहंडी उत्सव में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल हुए। उन्होंने तमाम गोविंदा पथकों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही कहा कि वे दहीहंडी कितनी भी ऊंचाई पर क्यों ना हो, उसे फोड़ने का प्रयास उन्हें अवश्य करना चाहिए। आज उसी का परिणाम है कि 50 थर लगाकर डेढ़ महीने पहले उन्होंने तत्कालीन महाविकास आघाडी सरकार की हंडी फोड़ी थी। गोविंदा पथक भी मंडी को खोलने के लिए अपना लक्ष्य एकाग्र चित्त होकर पूरा करें। महाराष्ट्र की तमाम जनता को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि वर्तमान सरकार आम नागरिकों की सरकार है। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि हर चीज की एक सीमा होती है और हमने उस सीमा का अनुपालन भी किया है, लेकिन अब समय नहीं है कि उस सीमा पर लगातार अमल किया जाए । यही वजह है कि दही हंडी उत्सव पर लगे प्रतिबंध खत्म कर दिए गए। वही इस अवसर पर फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने मराठी में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि जब राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हो, तो उन्हें और क्या जरूरत है। वे सभी के मुख्यमंत्री हैं। हमारे लिए यही सबसे बड़ी खुशी है। हमें गर्व है कि आज मुझे भी टेंभीनाके पर आयोजित दही हंडी उत्सव में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जैसे ही टेंभीनाके दही हांडी उत्सव में शामिल होने राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे पहुंचे, उनके साथ फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी मंच पर आई। इसी अवसर पर जमा भीड़ ने जमकर सीएम शिंदे के समर्थन में नारे लगाए। शिंदे के आगमन के पश्चात सर्वप्रथम गौरीशंकर गोविंदा पथक ने थर लगाकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सलामी दी।
इसी अवसर पर अपनी भावना व्यक्त करते हुए शिंदे ने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में दही हंडी उत्सव को लोकप्रिय बनाने का श्रेय स्वर्गीय आनंद दिघे को जाता है। साथ ही बालासाहेब ठाकरे का भी आशीर्वाद प्राप्त रहा। इसी अवसर पर उदगार व्यक्त करते हुए शिंदे ने कहा कि स्वर्गीय आनंद दिघे की भी निजी इच्छा थी कि महाराष्ट्र का सीएम कोई ठाणेकर बने। आखिरकार उनका यह सपना भी साकार हो गया है। उन्होंने कहा कि गोविंदा पथक हंडी फोड़ने के दौरान किसी भी तरह का संशय नहीं रखें। हर गोविंदा को सरकार की ओर से सुरक्षा कवच दिया गया है। यही कारण है कि गोविंदा पथक को लेकर सरकार ने तीन गंभीर निर्णय दिए। पहली बार दही हंडी उत्सव को एक साहसिक खेल का दर्जा दिया गया है। इतना ही नहीं सरकार ने गोविंदा को सरकारी नौकरी में भी 5% आरक्षण देने का निर्णय लिया है। वही दही हंडी उत्सव के दौरान यदि कोई गोविंदा घायल हो जाता या किसी तरह की दुर्घटना हो जाती है तो अलग-अलग कैटेगरी में मुआवजा तय किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जब टेंभीनाके स्थित दहीहंडी उत्सव मंच पर पहुंचे, तो उनका वहां जोरदार स्वागत किया गया। डॉ श्रीकांत शिंदे, जिला प्रमुख नरेश म्हस्के, युवा सेना अधिकारी राहुल लोंढे, ठाणे विधानसभा क्षेत्रप्रमुख हेमंत पवार, पूर्व नगरसेवक सुधीर कोकाटे, पूर्व नगरसेवक पवन कदम और विभाग प्रमुख कमलेश श्रीमाल आदि भी उपस्थित थे।

New Delhi : दक्षिण अफ्रीका का विजयी चौका

नई दिल्ली : (New Delhi) कोर्बिन बॉश की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका (South Africa recorded their fourth consecutive victory...

Explore our articles