
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुरादाबाद : तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद का कैंपस आजादी के अमृत महोत्सव के रंग में रंगा नज़र आया। तिरंगा पद यात्रा के दौरान चौतरफा स्टुडेंट्स के हाथों झंडा और लबों पर देशभक्ति के नारों से कैंपस गूंज उठा। इस ऐतिसाहिक पल पर यूपी के कैबिनेट मंत्री बतौर मुख्य अतिथि चौधरी भूपेंद्र सिंह, कुलाधिपति सुरेश जैन, विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक रितेश गुप्ता, टीएमयू के जीवीसी मनीष जैन, वीसी प्रो. रघुवीर सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा ने तिरंगा यात्रा में भाग लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
कुलाधिपति सुरेश जैन ने इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से तिरंगा पद यात्रा का शंखनाद किया। यह यात्रा एग्जाम कंट्रोलर ऑफिस के सामने सांस्कृतिक आयोजन में परिवर्तित हो गई। यहां सर्वप्रथम ध्वजारोहण हुआ। बाद में कुलाधिपति सुरेश जैन और मेहमानों ने आजादी के अमृत महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में एनएसएस के स्वयं सेवक भी मौजूद थे। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा विवि के परीक्षा केंद्र ग्राउंड पहुंच कर सांस्कृतिक आयोजन के रूप में बदल गई। रैली में देश भक्ति के गीत गुंजायमान थे। जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। इस यात्रा का सम्पूर्ण दायित्व विवि के एनएसएस यूनिट ने निभाया।
कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत माता की विजय पताका सारी दुनिया में चहुँओर फहरा रही है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर ही आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान देशप्रेम के संग चल रहा है। कुलाधिपति सुरेश जैन ने कहा, 75वें स्वतंत्रता दिवस को युवा गर्व के साथ मना रहे हैं, यह ऐतिहासिक क्षण हैं। सैनिकों की सेवा,संकल्प और समर्पण का स्मरण करते हुए बोले, हमारे देश के सैनिक 50 डिग्री तापमान में भी देश की सेवा करते हैं, जिनकी बदौलत हम अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ एमपी सिंह ने आयोजक की भूमिका निभाई। संचालन विपिन जैन एवं डॉ कल्पना जैन ने किया। इस अवसर पर प्रो. विपिन जैन, प्रो. मनीष गोयल, प्रो. अनुराग वर्मा, डॉ. रश्मि मल्होत्रा, डॉ. रत्नेश जैन, डॉ. विनोद जैन, डॉ. अशोक लखेरा, रवींद्र देव मौजूद रहे।


