spot_img

PRATAPGARH : तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को किया नमन
प्रतापगढ़ में विभिन्न स्थानों पर निकाली गई रैली, विद्यालयों में हुए विविध आयोजन

मनीष सिंह बिसेन
प्रतापगढ़ : आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जनपद में विविध आयोजन हो रहे हैं। शैक्षिक संस्थाओं के साथ विभिन्न सरकारी विभागों और स्वयंसेवी संगठन भी तिरंगा का मान बढ़ाने में लगे हैं। इसी क्रम में शनिवार को भारत स्काउट गाइड राजकीय इंटर कालेज के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस रैली में सांसद संगमलाल गुप्ता, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी, ओमप्रकाश पांडेय, रोशनलाल उमरवैश्य समेत तमाम लोगों ने सहभागिता की और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इसी क्रम में देल्हूपुर खरवाई में कारगिल शहीद अनिल सिंह की याद में तिरंगा यात्रा निकाली गई और श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। विकास खंड बेलखरनाथ धाम के प्राथमिक विद्यालय गहरी चक के बच्चों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। यहां भी भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।


इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम में डाक्टर आरिफ हुसैन, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक लोकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भारी संख्या में आशा बहू, एएनएम समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर तुम बढ़े चलो के गगनभेदी नारों के साथ अमर शहीदों को नमन किया।
यह यात्रा सीएचसी से प्रारंभ होकर शीतलागंज बाजार, करनपुर खूझी, जगदीशगढ़ चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसी क्रम में रानी राजेश्वरी कुमारी इंटर मीडिएट कालेज, दिलीपपुर के प्रधानाचार्य कौशलेंद्र पति त्रिपाठी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाल लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
मानधाता थाने के पुलिस कर्मियों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। कोतवाली परिसर से निकली तिरंगा यात्रा का नेतृत्व थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने किया। तिरंगा यात्रा कोतवाली मानधाता से शुरू होकर मानधाता बाजार के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए थाने पर लौटकर समाप्त हुई। इस रैली में सब इंस्पेक्टर सुधीर पांडेय, ब्रह्मदेव यादव, इबरार, बीएल पाल, आरक्षी मुकेश यादव आनंद यादव, अनिल यादव, सत्यम, मनीष, पारस, संजय, गोपी, राणा आदि मौजूद रहे।

New Delhi : बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में ईडी ने अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

नई दिल्‍ली : (New Delhi) प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने अनिल अंबानी को बैंक फ्रॉड (Anil Ambani in a bank fraud case) से...

Explore our articles