spot_img
Home latest रोजाना एक कविता : आज पढ़ें कवि गोलेन्द्र पटेल की कविता उम्मीद...

रोजाना एक कविता : आज पढ़ें कवि गोलेन्द्र पटेल की कविता उम्मीद की उपज

0
405
A poem a day

उठो वत्स!
भोर से ही
जिंदगी का बोझ ढोना
किसान होने की पहली शर्त है
धान उगा
प्राण उगा
मुस्कान उगी
पहचान उगी
और उग रही
उम्मीद की किरण
सुबह सुबह
हमारे छोटे हो रहे
खेत से….!