spot_img
Home latest Healthy Food : इन 4 फूड्स को अपने खाने में शामिल कर...

Healthy Food : इन 4 फूड्स को अपने खाने में शामिल कर कैल्शियम की कमी को करें पूरा, हड्डियां भी होंगी मजबूत

0
301

आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में लोग स्वास्थ्य की तरफ ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। हमारे स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। अगर कैल्शियम शरीर को अगर उचित मात्रा में मिलता रहे, तो कई परेशानियों से निजात पाया जा सकता है। जैसा कि हम सबको पता है कैल्शियम की कमी से कई समस्याएं उत्पन्न होती है।

कैल्शियम की कमी का असर सबसे अधिक हड्डियों पर पड़ता है। इससे हड्डियां कमजोर होती हैं। दांतों पर भी इसका असर होता है। नाखून टूटने के साथ-साथ शारीरिक कमजोरी के कारण चक्कर आने की समस्या सहित कई स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें भी होती है। इसलिए खानपान में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए। शरीर में पर्याप्त कैल्शियम न होने से वो हड्डियों से कैल्शियम लेने लगता है। इससे हड्डियां और भी कमजोर हो जाती हैं। इसलिए इन 4 खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल कर आप कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।

दूध

दूध कैल्शियम का बहुत ही अच्छा स्त्रोत है। तकरीबन 100 ग्राम दूध में 125 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। अगर फैट कंटेन्ट की चिंता ना हो तो आप रोजाना एक गिलास गाय का दूध पी सकते हैं। यह आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करेगा। दही का सेवन भी किया जा सकता है।

रागी

रागी में दूध से अधिक कैल्शियम पाया जाता है। तकरीबन 100 ग्राम रागी में 344 से 364 मिलीग्राम तक कैल्शियम होता है। रागी के सेवन से कैल्शियम के अलावा अन्य और भी कई फायदे होते हैं

अंकुरित मूंग

अंकुरित मूंग प्रोटीन से भरपूर होने के साथ ही कैल्शियम से भी भरपूर होती है। मूंग को सलाद के साथ और अंडे के साथ भी खाया जा सकता है। शरीर का वजन घटाने की इच्छा रखने वालों के लिए अंकुरित मूंग बहुत ही फायदेमंद है।

गुड़

गुड़ से लोग अलग-अलग व्यंजन बनाकर खाते हैं। तकरीबन 100 ग्राम गुड़ में 1638 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इसलिए जो लोग अपने खानपान में रोज गुड़ का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें कैल्शियम की कमी जल्दी नहीं होती।