spot_img

रोजाना एक कविता : आज पढें मनीष मूंदड़ा की कविता मैं और तुम

https://youtu.be/1Q12RZsMir8

देखो आज फिर ये शाम ढल रही हैं
इन बादलों में छुपता छुपाता सूरज भी अब इस रात के लिए
अलविदा कहने को हैं
काश तुम और मैं इस मंजर को देख पाते

थोड़ी देर में ये पंछी भी गुम हो जाएँगे
सो जाएँगे अपने-अपने आशियाने में
थम जाएगा इनका कलरव आज के लिए
काश तुम और मैं इस ख़ामोशी को सुन पाते

अब कुछ ही देर में बादलों से चाँद अठखेलियाँ करेगा
अपनी चाँदनी बिखेरेगा
हमारी खिड़कियों के रास्ते घर तक
काश तुम और मैं इस चाँदनी रात में फिर से एक हो पाते..

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles