spot_img

11 members oath : महाराष्ट्र विधान परिषद के नवनिर्वाचित 11 सदस्यों ने ली शपथ

मुंबई:(11 members oath) महाराष्ट्र विधान परिषद (Maharashtra Legislative Council) के नवनिर्वाचित 11 सदस्यों ने रविवार को सदन की सदस्यता की शपथ ली। विधान भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधानपरिषद की उपसभापति नीलम गोर्हे ने शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में भाजपा के पांच, शिवसेना के दो, राकांपा के दो, कांग्रेस और शिवसेना (UBT) के एक-एक सदस्य शामिल हैं।

नवनिर्वाचित 11 सदस्यों में भाजपा की पंकजा मुंडे, योगेश टिलेकर, अमित गोरखे, परिणय फुके एवं सदाभाऊ खोत, शिवसेना की भावना गवली, कृपाल तुमाने, राकांपा के शिवाजी गर्जे, राजेश विटेकर, कांग्रेस की प्रज्ञा सातव और शिवसेना (UBT) के मिलिंद नार्वेकर शामिल हैं।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles