India Ground Report

Yamunanagar : पुलिस के सामने महिला ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई, 50 प्रतिशत जली

महिला को बचाते हुए पुलिस कर्मी के हाथ झुलसे

ज्वैलर्स के साथ लेनदेन का था विवाद

यमुनानगर : कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को मकान का कब्जा लेने पहुंची पुलिस के सामने ही महिला ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। जिस पर वह प्रतिशत के करीब जल गई। उसे आग से बचाते हुए एक पुलिस कर्मी के हाथ भी झुलस गए। महिला को तुरंत ही नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यमुनानगर के आजाद नगर की गली नंबर 2 में रहने वाली आरती नामक महीला ने कर्ण ज्वेलर्स के मालिक कर्ण वर्मा से कुछ पैसे उधार लिए थे। और उधर न चुकाने पर कर्ण वर्मा ने कोर्ट केस कर दिया था और वह केस जीत गया था। जिसके चलते आज वह कोर्ट के आदेश पर पुलिस व कोर्ट अधिकारी के साथ मकान पर कब्जा लेने पहुंचा था। उसे वक्त मौके पर महिला आरती ने घर में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। इसको बचाते हुए एक पुलिस कर्मी लाभ सिंह के हाथ भी झुलस गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वही कर्ण वर्मा का कहना है कि इस मकान की रजिस्ट्री भी उसके नाम से आरती ने कर दी है। उसके बावजूद भी वह मकान खाली नहीं कर रही थी। इसलिए मुझे कोर्ट में जाना पड़ा और कोर्ट की केस जीत गया। आज कोर्ट के आदेश पर ही कोर्ट के अधिकारी व पुलिस कब्जा लेने आए थे। जिस पर इस महिला ने उनके सामने ही यह अपने उपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। जिसमें वह 50 प्रतिशत के करीब जल गई है।

Exit mobile version