
सलमान खान ने दुनिया के सामने बोनी कपूर को क्यों कहा ‘थैंक्यू’?

मोनिका श्रीवास्तव
मुंबई. मलाइका और अर्जुन के अफेयर के सामने आने के बाद से ही सलमान खान कपूर परिवार से दूर ही रहते हैं। लेकिन हाल ही में सलमान खान ने कुछ ऐसा किया जिस पर किसी को यकीन नहीं होगा। जी हां सलमान खान ने सबके सामने अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर का शुक्रिया अदा किया है।
अवॉर्ड्स IIFA 2022 में सलमान खान ने खुलकर बात की। उन लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने वर्षों तक उनका समर्थन किया और उन्हें अपने करियर में सबसे सफल अभिनेताओं में से एक बनाया। उनमें अर्जुन कपूर के पिता और निर्माता-निर्देशक (director) बोनी कपूर का भी नाम था। सलमान खान ने IIFA 2022 में बोनी कपूर का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है। प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने सलमान खान को ‘वांटेड’ नाम की फिल्म दी। जिसने उन्हें बॉक्स ऑफिस पर वापस ला दिया। इस फिल्म के बाद सलमान खान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता की नई कहानी गढ़ी।
अवॉर्ड्स IIFA 2022 में सलमान खान ने बोनी कपूर का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जब मैं बुरे दौर से गुजर रहा था। तब बोनी कपूर ने मेरी मदद की। बोनी कपूर ने मुझे ‘वांटेड’ जैसी फिल्म दी। यही वजह है कि मैंने बॉक्स ऑफिस पर वापसी की। वांटेड के अलावा बोनी ने मुझे ‘नो एंट्री’ नाम की एक फिल्म भी दी। जो अनिल कपूर की कमबैक फिल्म थी। बोनी कपूर ने हमेशा मेरी मदद की है। इसके लिए मैं उनका सदैव ऋणी रहूंगा।
सलमान खान शुरू से ही बोनी कपूर के परिवार के करीब रहे हैं। इतना ही नहीं, सलमान खान और अनिल कपूर की भी अच्छी दोस्ती है। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर को लॉन्च करने में सलमान खान का बड़ा हाथ था। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि अर्जुन कपूर को खुद सलमान ने जिम की ट्रेनिंग दी थी। कुछ समय पहले जब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की नजदीकियों की खबरें सामने आईं तो सलमान खान थोड़ा ग़ुस्से में आ गए थे, लेकिन अब लगता है कि सलमान खान पुरानी बातों को अंदेखा कर के जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं।