spot_img
Homecrime newsWest Medinipur : गर्भवती पत्नी पर हमला करने के आरोप में पति...

West Medinipur : गर्भवती पत्नी पर हमला करने के आरोप में पति गिरफ्तार

पश्चिम मेदिनीपुर : (West Medinipur) पश्चिम मेदिनीपुर जिले में दासपुर थानांतर्गत बालीपोता गांव में क्रिसमस की शाम शराब के नशे में धुत्त एक पति ने अपनी नौ माह की गर्भवती पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी का जुर्म बस इतना था कि वह समय से अपने पति के लिए मांस नहीं पका सकी थी। घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित पति का नमा विकास सिंह है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विकास की पत्नी ज्योत्सना (Vikas’s wife Jyotsna) नौ महीने की गर्भवती हैं। विकास ने क्रिसमस के दिन एक बक पक्षी का शिकार किया और अपनी पत्नी ज्योत्सना से उसे पकाने को कहा। शाम को विकास नशे की हालत में घर लौटा। उसने देखा कि उसकी पत्नी अभी भी खाना बना रही थी। यह देखकर विकास क्रोधित हो गया और अपनी गर्भवती पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। ज्योत्सना लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। पुलिस ने ज्योत्सना को घाटाल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया। विकास को उकसाने के आरोप में ज्योत्सना की सास चुन्नी सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपित पति और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर