spot_img
HomelatestWest Champaran : वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना में ई-रिक्शा पलटने से पांच पर्यटक...

West Champaran : वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना में ई-रिक्शा पलटने से पांच पर्यटक यात्री घायल,एक हुआ रेफर

पश्चिम चम्पारण(बगहा) : वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में स्थित जटाशंकर मंदिर के निकट पर्यटकों से भरा एक ई रिक्शा पलट जाने के कारण उसमें सवार पांच यात्री घायल हो गए,घटना शुक्रवार की दोपहर की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटक पड़ोसी देश नेपाल के चितवन जिला के भारतपुर के निवासी बताए जाते हैं।घायलों में पुरुष और महिलाएं शामिल हैं।महिला पर्यटक त्रिलोचन श्रेष्ठ उम्र लगभग 50 वर्ष, रीता गेमेरे उम्र लगभग 48 वर्ष,मीणा खड़का उम्र लगभग 34 वर्ष,सूजन अधिकारी उम्र लगभग 42 वर्ष और पुरुष नारायण बहादुर साईं ठाकुरी उम्र लगभग 60 वर्ष शामिल है।पर्यटकों में नारायण बहादुर साईं ठाकुरी ने बताया कि वे लोग अयोध्या धाम मंदिर भ्रमण के बाद वाल्मीकि आश्रम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।तभी तेज गति में ई रिक्शा होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे वनकर्मियों और अन्य पर्यटकों के सहयोग से घायल पर्यटकों को वाल्मीकि नगर स्थित अतिरिक्त प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद लाया गया।जहां मौके पर मौजूद डा. विकस कुमार और स्वास्थ्यकर्मी नंद किशोर सैनी ने सभी घायलों का उपचार किया।इस सन्दर्भ में जानकारी देते हुए डा. विकास कुमार ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कर दिया गया है।

इनमें से एक महिला मीणा खड़के की स्थिति चिंताजनक है।उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया है।वहीं वीटीआर के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में तैनात प्रशिक्षु डीएफओ स्टालिन फीडेल कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ऐसी सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर