दही-चीनी खाने के पीछे क्या राज़ है?आइये जानते हैं 

अक्सर हमने बचपन से बड़े-बुज़ुर्गों को कहते सुनते हैं कि घर से बाहर निकलते समय दही-चीनी खाकर निकलना शुभ होता है।

क्या वाकई दही-चीनी खाकर घर से निकलने से शुभता आने लगती है और हर विघ्‍न दूर हो जाता है।

आपको जानकर हैरानी हो सकती है पर वर्षों पुरानी भारतीय संस्कृति की इस प्रथा के पीछे वैज्ञानिक आधार है। आइए जानते हैं यहां।

दही में पानी, प्रोटीन, वसा, खनिज, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी होता है, वहीं चीनी में कैलोरी, कार्ब्स और ग्लूकोज मौजूद होता है।

दही और शक्कर दोनों ही सफ़ेद रंग के होते हैं और दोनों का संबंध चंद्रमा से है। चंद्रमा हमारे मन को नियंत्रित करता है।

शक्कर/चीनी के साथ मिलाकर गर्मियों में शरीर को ठंडा और शांत रखने के लिए खाने की सलाह दी जाती है।

यह मिश्रण शरीर में तनाव को कम करने और थकान को दूर करने में भी मदद करता है, इसका एक साथ सेवन करने से याददाश्त और एकाग्रता में भी सुधार होता है।

घर से निकलते वक्त इसलिए भी दही खाने की सलाह दी जाती है, ताकि व्यक्ति अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचा रहे और काम पर पूरा ध्यान लगा सके।

दही में चीनी मिलाने से वह ग्लूकोज का एक काम करता है जिससे तुरंत ऊर्जा मिलती है। घर से निकलते वक्त इसलिए भी दही खाने की सलाह दी जाती है

दही में शक्कर मिली हो तो ये इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। ये एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण आहार देने का।