कौन बनी दुनिया की सबसे कम उम्र की CA?जिनका नाम गिनीज बुक में है दर्ज
मुरैना की इस बेटी ने सब कम उम्र की CA के रूप में अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है।
इनका नाम नंदनी अग्रवाल (CA Nandani Agarwal) है।
साल 2021 में आयोजित सीए परीक्षा में नंदिनी ने पूरे भारत में पहला स्थान हासिल किया,
नंदिनी अग्रवाल 19 साल 330 दिन की उम्र में सीए बनीं और वर्तमान में मुंबई में सिंगापुर की एक सरकारी कंपनी में काम कर रही हैं।
नंदिनी अग्रवाल बचपन से ही मेधावी थीं। नंदिनी ने 800 में से 614 अंक हासिल कर पूरे भारत में पहला स्थान हासिल किया।
नंदिनी के पिता नरेश चंद एक टैक्स सलाहकार हैं और मां डिंपल एक गृहिणी हैं। नंदिनी अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां डिंपल को देती हैं।
परीक्षा पास करने के बाद नंदिनी अब दुनिया के 180 देशों में वैध सीए हैं और किसी भी देश में काम कर सकती हैं।
नंदिनी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी से यंगेस्ट चार्टर्ड अकाउंटेंट विषय में ऑल इंडिया रैंक वन के साथ पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है। अब वह एमबीए करना चाहती है।