कार्तिक में
तुलसी विवाह
से मिलता है असीम पुण्य
कार्तिक माह में भगवान विष्णु का पूजन तुलसी दल से करने का विशेष माहात्म्य है।
धर्मशास्त्रों के अनुसार कार्तिक माह में यदि तुलसी विवाह किया जाए तो कन्यादान के समान पुण्य की प्राप्ति होती है।
विधि-विधान से तुलसी पूजन एवं तुलसी विवाह करने से भगवत् कृपा द्वारा घर में सुख-शांति, समृद्धि का वास होता है।
तुलसी घर- आंगन के वातावरण को सुखमय तथा स्वास्थ्यवर्धक बनाती है इसलिए प्रतिदिन तुलसी में जल देना तथा उसकी पूजा करना आरोग्यदायक है।
केवल कार्तिक माह में ही नहीं बल्कि प्रतिदिन तुलसी को देवी रुप में हर घर में पूजा जाता है।
तुलसी विवाह के समय एवं प्रतिदिन कार्तिक मास में तुलसी नामाष्टक का पाठ विशेष लाभदायक रहता है।
जो व्यक्ति तुलसी नामाष्टक का नियमित पाठ करता है उसे अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य फल मिलता है।