Black Section Separator

भारत में रहकर भी इन सेलेब्रिटिज के पास नहीं हैं भारत की नागरिकता 

sushma gupta,21may24,india ground report

जहां बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पोलिंग बूथ जाकर वोटिंग कर रहे हैं।

वहीं उन्हीं में से कुछ सेलेब्रिटिज ऐसे भी हैं, जिनके पास भारत की नागरिकता ना होने की वजह से वो मतदान नहीं दे सकते हैं।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी चुनाव के दौरान वोट नहीं डाल सकती हैं। दरअसल, उनकी सिटिजनशिप ब्रिटिश की है।

 एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की नागरिकता ब्रिटिश की है। इस वजह से वो लोकसभा चुनाव में वोटिंग नहीं कर पाती हैं।

सनी लियोनी के पास कनाडियन और अमेरिकन सिटिजनशिप है। दरअसल, उनका जन्म कनाडा में हुआ था, इस वजह से उनकी नागरिकता वहां की है।

नोरा फ़तेहि कनाडिन-मोरक्कन से हैं। उनके पास भी भारत की नागरिकता ना होने की वजह से वो लोकसभा चुनाव में वोटिंग नहीं कर सकती हैं।

एक्ट्रेस नरगिस फाखरी भी अमेरिका की नागरिकता रखती हैं। वो भी लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं दे सकती हैं।