Tooltip

हथेली के धब्बे करते हैं रेखाओं को कमजोर

क्या आप जानते हैं कि हस्तरेखाओं के रूप में हमारे जीवन की सम्पूर्ण गाथा हमारे हाथों पर लिखी हुई है।

हथेली का आकार-प्रकार भविष्य का द्योतक है क्योंकि हस्तरेखाएं आकाशीय नक्षत्र ग्रह समूहों का मानचित्र है।

हथेली पर अथवा किसी रेखा पर धब्बा होने से हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार वह कमजोर पड़ जाती हैं और उसका विकास अवरूद्ध हो जाता है।

एक से अधिक धब्बे स्वास्थ्य कष्ट की ओर संकेत देते हैं।

दीप सदैव अशुभ होते हैं और जिस रेखा अथवा पर्वत पर दिखाई पड़ते हैं उसकी दुर्बलता अथवा निरर्थकता का संकेत देते हैं।

लहरदार रेखाएं अनिश्चितता, निर्णय लेने में अक्षमता और बल की कमी का संकेत देती हैं।

यदि किसी जातक के हाथ की रेखाएं काली या नीली हो तो वह कपटी, दुखी एवं ढोंगी होता है

 हथेली पर जंजीरदार रेखा अशुभ मानी गई है। लहरदार रेखाएं भी शुभ फल नहीं देती हैं।