10 साल बाद ऐसा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है,बन रहे दुर्लभ संयोग
चंद्रग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन 28 अक्टूबर शनिवार के दिन लगने जा रहा है।
10 साल बाद शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का संयोग बना है।
इससे पहले 8 अक्टूबर 2014 को शरद पूर्णिमा के दिन पूर्ण चंद्रग्रहण लगा था और अब 28 अक्टूबर 2023 को शरद पूर्णिमा के दिन खंडग्रास चंद्रग्रहण लगने जा रहा है।
शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण के लगने से इस ग्रहण का महत्व और अधिक बढ़ गया है।
भारत में चंद्रग्रहण 28 तारीख तारीख को मध्य रात्रि 1 बजकर 5 मिनट से प्रारंभ हो रहा है।
ग्रहण समाप्त होने का समय 2 बजकर 24 मिनट।
चंद्रग्रहण का मध्यकाल रात में 1 बजकर 44 मिनट पर रहेगा। यानी इस समय चंद्रग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा।
चंद्रग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले 4 बजकर 5 मिनट पर होगा।