उत्तरकाशी में आसमानी आफत,देखिए बरसात से बर्बादी का मंजर

उत्तरकाशी में एक बार फिर भारी बारिश कहर देखने को मिला है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड और गंगनानी के पास मलबा और पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों सहित बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं।

पुरोला क्षेत्र में ज्यादा नुकसान की खबरें हैं। जहां बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।

जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने के साथ ही बिजली और पानी का संकट भी खड़ा हो गया है।

घरों और दुकानों में मलबा घुस जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

अतिवृष्टि से कई छोटी गाड़ी और बाइक बहने की खबर है।  जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।

यमुना घाटी में रातभर मूसलाधार बारिश के चलते तस्वीरों के जरिए तबाही का मंजर सामने आया है।

बारिश के कारण जगह जगह भूस्खलन और जलभराव की सूचना है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।