श्रावण मास के चौथे सोमवार को रवि योग, परिवार में लाएगा खुशियां
श्रावण के सोमवार पर रखे गए व्रतों की महिमा अपरंपार हैं।
इस व्रत के करने से कार्य व्यवसाय में उन्नति, शिक्षण सफलता आर्थिक मजबूती मिलती है।
सावन महीने का चौथा सोमवार बेहद शुभ है। क्योंकि इस दिन सुबह 7:26 तक श्रावण अधिक मास की त्रयोदशी तिथि है।
भोलेनाथ की पूजा, अर्चना उपासना के लिए यह ग्रह नक्षत्र तथा योग का संयोग भोलेनाथ के भक्तों के परिवार में खुशियों के साथ समृद्धि और समाज में मान सम्मान बढ़ाएगा।
युवतियों को सोमवार का व्रत रखकर विधि-विधान के साथ शिवालय में जाकर देवाधिदेव महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ माता गौरी की पूजा कर देवाधिदेव महादेव को ऊं नम: शिवाय का जाप करते हुए बेलपत्र अर्पित करने चाहिए।
पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ माता गौरी की पूजा कर देवाधिदेव महादेव को ऊं नम: शिवाय का जाप करते हुए बेलपत्र अर्पित करने चाहिए।
इसके साथ आक के फूल, धातुर भी अर्पित करने चाहिए। देवाधिदेव महादेव प्रसन्न होकर इच्छित वर का वरदान देते हैं।