खराब आहार और विहार कर रहा बीमार
बारिश के मौसम में खराब आहार विहार से लोग बीमार हो रहे हैं।
देखा जा रहा है प्राय: लोग बारिश के मौसम में भी उन सब्जियों का सेवन करते हैं, जो इस मौसम में पैदा ही नहीं हुई।
डा़ देवेन्द्र शर्मा, चिकित्सक साथ ही उस भोजन को लोग अधिक पसंद करते हैं, जो इस मौसम के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं होता।
पीजा, बर्गर, ठंडे पेय पदार्थ को सेवन लोग बारिश के मौसम में करते हैं, जो उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं।
इस खराब आहार और दौड़ धूपभरी जिन्दगी में लोग विहार करना भूल चुके हैं।
लोग योग व्यायाम नहीं करते, बल्कि बैठे-बैठे घंटों तक काम करते रहते हैं। इस लोगों को बीमारियां घेर रही हैं।
असल में शारीरिक मेहनत न होने से शरीर की मासपेंशियों में जकड़न होने लगती है। हड़्डियों में दर्द की शिकायत बढ़ जाती है।
उचित आहार-विहार को सुधार किया जाए तो इस तरह की परेशानियां नहीं रहेंगीं, लेकिन लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते और परेशानी का सामना करते हैं।