घर में सुख समृद्धि लाता है मछलियों का जोड़ा
फेंगशुई के अनुसार मछली के जोड़े के प्रतीक चिन्ह को घर में लटकाने से घर के सदस्यों के ऊपर आने वाली विपत्तियां टलती हैं
धातु के बने मछली को कछुए के साथ घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है।
ऐसा करने से घर से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म होने लगती हैं।
वातावरण में पर्याप्त शांति के लिए मछली के प्रतीक चिन्हों का प्रयोग किया जाता है।
फेंगशुई के अनुसार मछलियों का जोड़ा घर-कार्यालय की नकारात्मक उर्जा को सकारात्मक उर्जा में परिवर्तित करता है
घर के सदस्यों को विपत्ति से बचाती है मछली
शुभता के लिए मछली के जोड़े का प्रतीक चिन्ह बृहस्पतिवार के दिन घर-कार्यालय में टांगा जाए तो यह और भी प्रभावशाली परिणाम प्रदान करता है।
मछली जल से जुड़ी होने के कारण एवं भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार का स्वरूप होने के कारण धन सम्पति को शीघ्र आकर्षित करती है।