मां शक्ति के अद्भूत नामों पर रखें अपनी बेटी का नाम,बनेगी साहसी और न‍िडर

देवी दुर्गा पूरे जगत की माता कहलाती हैं

आज हम आपको देवी पार्वती के कुछ सबसे सुंदर नाम बता रहे हैं।

एकांक्षा : यह नाम 'ए' अक्षर से शुरू होता है। मां दुर्गा के एकांक्षा नाम का मतलब होता है जिसे बांटा न जा सके।

ईशानी - देवी पार्वती के इन नाम का अर्थ है शासक।

सात्‍विका : अगर आपकी बेटी का नाम 'स' अक्षर से निकला है, तो आप उसे सात्विका नाम दे सकते हैं।

स्‍तुति : यह भारत में एक लोकप्रिय नाम है। इसका अर्थ है पूजा। इसका उपयोग देवी दुर्गा को संदर्भित करने के लिए भी किया जाता है।

शुलिनी: मां दुर्गा के 108 नामों में एक नाम शुलिनी भी है। इसका अर्थ ममता से होता है।

शांदली : शांदली भी देवी पार्वती के अनेक नामों में से एक नाम है।

विशालाक्षी : विशालाक्षी नाम का मतलब होता है बड़ी और सुंदर आंखों वाली स्‍त्री। ये मां पार्वती का एक नाम हैं।