फिल्म 'RRR' में भी भगवान राम की झलक देखने को मिलती है। इसके आखिर में राम चरण भगवान राम के रूप में नजर आए थे। फिल्म में बहादुरी और गौरव को दिखाया गया है।
भगवान राम से प्रेरित अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' रामायण में बताए गए राम सेतु की खोज पर आधारित है।रामायण' में लंका पर चढ़ाई करने के लिए भगवान राम की सेना द्वारा समुद्र पर 'राम सेतु' बनाने की कथा बहुत दिलचस्प है
अमरेन्द्र बाहुबली और महेन्द्र बाहुबली इस सीरीज के सबसे मुख्य 2 कलाकार हैं, जो रामायण के भगवान राम की तरह लगते हैं, वहीं फिल्म में शिवगामी का किरदार लिखने के लिए रामायण के भरत का सहारा लिया गया है।दूसरी तरफ भल्लाल देव का किरदार रावण से तो देवसेना का किरदार मां सीता से प्रेरित है।
रामायण को आधुनिक संदर्भों से जोड़कर मणिरत्नम ने इसे बनाया। यह रामायण के उस किस्से से शुरू होती है, जिसमें सीता का रावण अपहरण कर लेता है। ऐश्वर्या राय इसमें रामायण के एक किरदार बीरा मुंडा के रूप में दिखीं।
यह फिल्म भगवान राम के साथ शुरू होती है, जो माता सीता के साथ रावण को पराजित करने के बाद अयोध्या लौटते हैं। माता सीता की भूमिका में जया थीं। हालांकि, फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई थी।