मलाइका अरोड़ा ने ताजमहल के सामने कराईं  बेहतरीन फोटो शूट 

एक्टर अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने लुक्स से सोशल मीडिया का पारा हाई कर देती हैं।

इन दिनों एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ताजमहर का दीदार करने के लिए आगरा गई हुई हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तसवीरों में वो काफी गॉर्जियस लग रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अपनी इन तस्वीरों में व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है, जिसमें वो सुंदर नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस कैमरे के सामने किलर पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं।

अभिनेत्री ने अपनी इन तस्वीरों में ब्लैक कलर का सनग्लासेस पहना हुआ है। जोकि एक्ट्रेस के इस लुक पर चार चांद लगा रहा है।

मलाइका ने अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- वाह ताज।

इन तस्वीरों को देखकर लोग एक्ट्रेस जहां तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग अर्जुन कपूर को मिस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।