आइये जानते हैं,'12वीं फेल' विक्रांत मेसी के अब तक के सफर के बारे में
by sushma gupta,15jan24,igr
विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म '12वीं फेल' ने इस वक्त तहलका मचा दिया है। चारों ओर केवल इसी फिल्म के बारे में बातें हो रही हैं।
फिल्म रीयल लाइफ हीरो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और उनकी आईआरएस पत्नी श्रद्धा जोशी पर आधारित है।
फिल्म में विक्रांत ने मनोज कुमार शर्मा का रोल प्ले किया है, मात्र 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने देश की जनता का दिल जीत लिया है।
विक्रांत ने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया है। बीते 17 सालों में विक्रांत के एक्टिंग का ग्राफ जिस तरह से आगे बढ़ा है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है।
विक्रांत ने अपने एक्टिंग का सफर साल 2007 में टीवी शो 'धूम मचाओ धूम' से शुरू किया था, रोल छोटा था लेकिन लोगों का ध्यान इन्होंने अपनी ओर खींचा था।
इसके बाद इनकी लाइफ में टर्निंग प्वाइंट बना कलर्स का ऐतिहासिक शो 'बालिका वधू', जिसमें इन्होंने सुगना यानी वीभा आनंद के हसबैंड श्याम सिंह का रोल प्ले किया था।
ये किरदार उन दिनों जबरदस्त ढंग से लोकप्रिय हुआ था और रातों रात विक्रांत टीवी के स्टार बन गए थे, आज भी काफी लोग उन्हें 'बालिका वधू'के श्याम से ही पहचानते हैं।
इसके बाद आई फिल्म छपाक में इन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ काम किया।
विक्रांत सिख और ईसाई दोनों धर्मों को मानते हैं क्योंकि उनकी मां सिख और पिता ईसाई हैं। विक्रांत ने जो भी मुकाम हासिल किया है, वो अपने दम पर पाया है, उनका फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है।