ग्रीन ऑउटफिट में जाह्नवी कपूर ने लगाया ग्लैमरस का तड़का

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट्स के लिए जानी जाती हैं। वो अपनी एक्टिंग से ज्यादा लुक्स को लेकर चर्चाएं बटौरती रहती हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।

इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर का किलर अंदाज देखकर फैंस एक बार फिर से अपने होश खो बैठे हैं।

जाह्नवी कपूर ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में ग्रीन हार्ट शेप में क्रॉप टॉप पहना हुआ है, जिसमें वो टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

ओपन मैसी हेयर और न्यूड मेकअप कर के अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपने आउटलुक को बेहद खूबसूरती से निखारा है।

बता दें कि एक्ट्रेस आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। साथ ही फैंस उनके लुक्स की तारीफ करते हुए भी नहीं थकते हैं।

जाह्नवी कपूर की इन तस्वीरों से फैंस की नजरें हटना मुश्किल हो गया है। हालांकि फैंस भी उनकी सिजलिंग अंदाओं के कायल हो गए हैं।

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी कपूर की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग लिस्ट काफी जबरदस्त है।