शाहरुख खान की लेटेस्ट मूवी जवान की हीरोइने , कोई है मॉडल तो कोई  है सिंगर 

शाहरुख खान की लेटेस्ट फिल्म 'जवान' ने 200 करोड़ से भी ज्यादा का बॉक्स ऑफिस में कलेक्शन कर लिया है।

इस मूवी में बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान को महिलाओं से घिरे हुए देखे गए हैं।

लहर खान: कल्कि का किरदार निभाकर दर्शकों को इंप्रेस करने वाली एक्ट्रेस लहर खान ने फैंस का दिल जीत लिया है।

संजीता भट्टाचार्या: इस फिल्म में उन्होंने हेलेना का किरदार निभाया है, जो शाहरुख खान का राइट हैंड होती हैं। बता दें कि ये एक्ट्रेस रियल लाइफ में एक्ट्रेस और सिंगर हैं।

सान्या मल्होत्रा: दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा ने 'जवान' में डॉक्टर इरम का किरदार निभाया है।

गिरिजा ओक: गिरिजा ओक मराठी एक्ट्रेस हैं। वो  'तारे जमानी पर', 'शोर इन द सिटी' जैसी तमाम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 'जवान' फिल्म में इशक्रा का किरदार निभाया है।

प्रियामणी: 'जवान' फिल्म में प्रियामणी ने लक्ष्मी का रोल अदा किया है। इस फिल्म में उनका किरदार अहम है। हालांकि मूवी में लक्ष्मी की मौत हो जाती है।

नयनतारा: इस फिल्म में नयनतारा ने भी लीड रोल प्ले किया है। जवान में नयनतारा ने नर्मदा का रोल निभा रही हैं। हालांकि उनकी बेटी का रोल सीजा सरोज मेहता निभा रही हैं।

रिद्धि डोगरा: टीवी एक्ट्रेस और एकता कपूर की बोल्ड वेब सीरीज में काम कर चुकीं रिद्धि डोगरा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जवान फिल्म में रिद्धि डोगरा महिला जेल की कॉन्सेटेबल बनी हैं।