लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है इसलिए इसे स्वस्थ रखने के लिए अपनी जीवनशैली को स्वस्थ रखना जरूरी है।
अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखकर बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो नीचे बताए जा रहे टिप्स जरूर अपनाएं।
अगर आपका वजन ज्यादा है तो फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है
अधिक वजन लिवर के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में अपने बढ़े हुए वजन को नियंत्रित रखने की कोशिश करें।
अधिक फाइबर युक्त फल, सब्जियां और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
शराब लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे सूजन और सिरोसिस हो सकता है।
एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर और हृदय रोग का जोखिम कम होता है। ये दोनों ही लिवर के नुकसान को रोकने में मदद करते हैं।
एक्सरसाइज और दवाओं के माध्यम से मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने से लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
इसके अलावा अगर आप किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।